अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हताश Pakistan ने बारामुला से भुज तक किए ड्रोन हमले, भारत ने हर वार कर दिया विफल

On: May 10, 2025 10:38 AM
Follow Us:
Pakistan
---Advertisement---

नई दिल्ली। Pakistan : मिसाइल और ड्रोन हमले नाकाम होने से हताश पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रातभर जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप नागरिक ठिकानों पर भारी गोलाबारी के बाद शुक्रवार को शाम होते बारामुला से भुज तक 26 शहरों में ड्रोन हमले किए। इस दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपुरा एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश हुई, जिसे नाकाम कर दिया गया।

Pakistan से आने वाली सभी मिसाइलों को रोका गया, जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोनों को रोका गया

भारत ने पाकिस्तानी ड्रोनों को मार गिराया गया
भारत ने इन ड्रोन हमलों का जवाब ड्रोन से ही दिया और अधिकतर पाकिस्तानी ड्रोनों को मार गिराया गया। भारत ने पाकिस्तान पर पर अपने नागरिक विमानों को हवाई हमलों के लिए ढाल के रूप में इस्तेमाल करने और उनकी उड़ानों को खतरे में डालने का आरोप लगाया।

नागरिक इलाकों को Pakistan ने बनाया निशाना

पाकिस्तान ड्रोन हमलों के साथ ही नौशेरा, पुंछ और कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार और गनों से न केवल नागरिक इलाकों को, बल्कि धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहा है। भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है और पाकिस्तान की हर मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां नष्ट हो गई हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!