अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pakistan ने की भारतीय कार्रवाई का जवाब देने की बात

On: May 7, 2025 7:07 PM
Follow Us:
Pakistan
---Advertisement---

Pakistan के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि जवाबी कार्रवाई “शुरू” हो चुकी है.Pakistan ने भारत के हवाई हमलों का कड़ा जबाव देने का एलान किया है. बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने कहा कि वो जवाब देंगे और अब “समय, जगह और तरीका खुद चुनेंगे.”

Pakistan के बलूचिस्तान में शक्तिशाली धमाका, 5 पाक सैनिकों ने गंवाई जान

पाकिस्तानी सेना और रक्षा मंत्रालय के इन बयानों के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी कड़ा जवाब देने की बात कही. शहबाज शरीफ ने कहा, “पाकिस्तान को भारत द्वारा थोपे गए युद्ध के इस कृत्य का कड़ा जवाब देने का पूरा अधिकार है और वास्तव में कड़ा जवाब दिया जा रहा है.”

भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर लगातार फायरिंग चल रही है. भारत का आरोप है कि पाकिस्तान की गोली बारी में भारतीय कश्मीर में तीन आम नागरिकों की मौत हुई है.

Pakistan के भारत पर आरोप

पाकिस्तान की सेना ने दावा किया है कि भारत ने उसके पनबिजली संयंत्र को भी निशाना बनाया है. मंगलवार देर रात हुए भारतीय सेना के हमलों के कई घंटे बाद बुधवार को पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, “भारत ने नीलम झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को भी निशाना बनाया है.”

ये हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में है. पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, भारत ने नौसेरी डैम पर हमला किया. चौधरी ने नई दिल्ली पर आरोप लगाते हुए कहा, “कौन सा अंतरराष्ट्रीय नियम और युद्ध कानून या परंपरा आपको ये करने देती है कि आप दूसरे देश के जलाशयों, बांधों और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट ढांचों को निशाना बनाएं?”

मीडिया ब्रीफिंग में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता चौधरी ने कहा, “हाइड्रो ढांचों को निशाना बनाना एक अस्वीकार्य और खतरनाक भड़कावा है. क्या हिंदुस्तान, पाकिस्तान की आवाम के पानी को नुकसान पहुंचाना चाहता है? क्या वो जानता है कि इसके क्या नतीजे होंगे?”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!