अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pakistan ने जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की

On: May 6, 2025 7:06 PM
Follow Us:
Pakistan
---Advertisement---

जम्मू: Pakistan सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

Pakistan की गोलीबारी से फिर दहला एलओसी, भारत ने दिया करारा जवाब

रक्षा प्रवक्ता ने मंगलवार सुबह कहा कि “5-6 मई की रात को Pakistan सेना ने नियंत्रण रेखा के पार स्थित चौकियों से कश्मीर क्षेत्र के कुपवाड़ा, बारामूला जिलों, पुंछ जिले के मेंढर, राजौरी जिले के नौशेरा, सुंदरबनी और जम्मू जिले के अखनूर इलाके में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।”

Pakistan अखनूर इलाके में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने सही तरीके से इन गोलीबारी का जवाब दिया। यह लगातार 13वां दिन है जब पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की है। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!