अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pakistan की गोलीबारी से फिर दहला एलओसी, भारत ने दिया करारा जवाब

On: May 6, 2025 2:41 PM
Follow Us:
Pakistan
---Advertisement---

जम्मू: Pakistan की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार 12वीं रात बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई। कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

बूंद-बूंद को तरसेगा Pakistan ! भारत ने अब बगलिहार बांध से रोका चिनाब नदी का पानी

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि 5 और 6 मई की दरमियानी रात Pakistan सैनिकों ने छोटे हथियारों से हमला किया। भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से की गई हर कोशिश को नाकाम कर दिया। यह उकसावे वाली कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से लगातार जारी है। उस हमले में 26 लोग मारे गए थे। उसके बाद से एलओसी पर तनाव चरम पर है।

Pakistan लगातार कर रहा संघर्षविराम उल्लंघन

Pakistan की गोलाबारी से अब तक जम्मू-कश्मीर के सात सीमावर्ती जिलों में से पांच जिले प्रभावित हो चुके हैं। केवल सांबा और कठुआ जिले अभी तक इससे अछूते हैं। जानकारों के अनुसार, यह घटनाएं 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर वर्ष 2021 में हुए संघर्षविराम समझौते को कमजोर कर रही हैं।

गोलाबारी का बढ़ता दायरा

पहले केवल कश्मीर घाटी के उत्तरी जिले कुपवाड़ा और बारामूला प्रभावित थे, लेकिन अब गोलीबारी का दायरा दक्षिण की ओर राजौरी, पुंछ और जम्मू तक फैल गया है। यह स्थिति चिंता का विषय बन गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!