अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pakistan ने कश्मीर में लगातार सातवें दिन की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब

On: May 1, 2025 10:52 AM
Follow Us:
Pakistan
---Advertisement---

श्रीनगर: Pakistan सेना ने बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और जम्मू-कश्मीर में कई भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। यह लगतार सातवां दिन है, जब Pakistan सेना ने बिना उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की है और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया।

Pakistan ने रामगढ़, परगवाल इलाकों में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

इससे पहले मंगलवार को भारत और Pakistan के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों के बीच कथित तौर पर हॉटलाइन पर बातचीत हुयी थी। इसके बावजूद पाकिस्तानी सेना ने नवीनतम संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पिछले सप्ताह के दौरान लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन से दोनों देशों के बीच 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर फरवरी 2021 के संघर्ष विराम समझौते पर खतरा मंडराने लगा है।

सेना ने कहा कि कल रात कश्मीर में कुपवाड़ा, उरी और जम्मू में अखनूर के सामने चौकियों को निशाना बनाया गया। सेना ने कहा, “30 अप्रैल-01 मई 2025 की रात के दौरान, Pakistan सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू- कश्मीर में कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार से अकारण छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की। इनका भारतीय सेना द्वारा आनुपातिक रूप से जवाब दिया गया।”

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन में वृद्धि हुई है। इस हमले में 25 पर्यटकों सहित 26 लोग मारे गए थे। संघर्ष विराम उल्लंघन का नवीनतम चक्र 24-25 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में शुरू हुआ और इसके बाद लगातार तेज होता गया।

पाकिस्तानी सैनिकों ने 25-26 अप्रैल को कश्मीर नियंत्रण रेखा पर कई सेक्टरों में गोलीबारी की। वहीं, 26-27 अप्रैल के बीच उल्लंघन में और वृद्धि हुयी और पाकिस्तानी सेना ने नौगाम में तुतमारी गली के सामने भारतीय चौकियों और बारामुल्ला के बोनियार उरी क्षेत्र में रामपुर को निशाना बनाया।

Pakistan पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन में वृद्धि 

इसके बाद 27-28 अप्रैल को कुपवाड़ा और पुंछ जिलों में फिर से संघर्ष विराम उल्लंघन की सूचना मिली। फिर 28-29 अप्रैल के बीच कुपवाड़ा, बारामुल्ला और अखनूर में पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की। सबसे व्यापक गोलीबारी 29-30 अप्रैल की रात को हुई, जब पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा के पार से नौशेरा, सुंदरबनी, अखनूर, बारामूला और कुपवाड़ा के साथ-साथ जम्मू के परगवाल सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!