अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pak का पूर्व पैरा कमांडो मूसा भी हमलावरों में था शामिल

On: April 30, 2025 1:50 PM
Follow Us:
Pak
---Advertisement---

नयी दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले में शामिल दो Pak आतंकवादियों में से एक Pak सेना का पूर्व पैरा कमांडो था। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, कश्मीर में आतंकियों के एक ओवरग्राउंड वर्कर व मददगार से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।

Pakistani High Commission के कर्मचारी हो रहे स्‍वदेश रवाना, ले जा रहे अपना घरेलू सामान

संदिग्ध की पहचान हाशिम मूसा के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने से पहले उसे पाकिस्तान के पैरा फोर्सेज से बर्खास्त कर दिया गया था। खुफिया इनपुट से पता चला है कि मूसा ने सितंबर 2023 में भारत में घुसपैठ की थी और वह मुख्य रूप से श्रीनगर के पास बडगाम जिले में सक्रिय था।

Pak मूसा की बर्खास्तगी, लश्कर के संचालन को मजबूत करने की एक बड़ी रणनीति के तहत की गयी

सुरक्षा अधिकारियों को संदेह है कि मूसा की बर्खास्तगी, पाकिस्तान के विशेष सेवा समूह (एसएसजी) द्वारा कश्मीर में लश्कर के संचालन को मजबूत करने की एक बड़ी रणनीति के तहत की गयी। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा, ‘मूसा एक उच्च प्रशिक्षित ऑपरेटिव है, जो अपरंपरागत युद्ध, हाथ से हाथ का मुकाबला, नेविगेशन और जीवित रहने की रणनीति में विशेषज्ञता रखता है।’ जांचकर्ताओं ने मूसा को 2024 में कम से कम तीन आतंकी हमलों से जोड़ा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!