अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pahalgam terror attack : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक, ‘करारा जवाब मिलेगा’

On: April 23, 2025 9:18 PM
Follow Us:
Pahalgam terror attack
---Advertisement---

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के Pahalgam terror attack के एक दिन बाद बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि Pahalgam terror attack  का करारा जवाब दिया जाएगा और जल्द ही भारत की ओर से एक्शन लिया जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘अर्जन सिंह मेमोरियल लेक्चर’ कार्यक्रम में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सभी जरूरी कदम उठाएगा और घटना को अंजाम देने वालों तक जल्द ही हमारी पहुंच होगी। इस दौरान उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।

मोदी ने की Pahalgam terrorist attack की कड़ी निंदा

रक्षा मंत्री ने कहा, “कल पहलगाम में धर्म को निशाना बनाते हुए, आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले में हमारे देश ने अनेक निर्दोष नागरिकों को खोया है। इस घोर अमानवीय कृत्य ने हम सभी को गहरे शोक और दर्द में डुबो दिया है। सबसे पहले मैं, उन सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। इस दुखद समय में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

उन्होंने कहा कि भारत एक इतनी पुरानी सभ्यता और इतना बड़ा देश है, जिसे ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता। ऐसी हरकतों का जवाब, इसके जिम्मेदार लोगों को आने वाले कुछ ही समय में जोरदार तरीके से मिलेगा। यहां मैं, भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूंगा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी है। भारत का एक-एक नागरिक, इस कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ एकजुट है।

Pahalgam terror attack हम उन तक भी पहुंचेंगे, जिन्होंने हिंदुस्तान की सरजमीं पर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रची

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मैं इस मंच से, देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि घटना के मद्देनजर भारत सरकार हर वो कदम उठाएगी, जो जरूरी और उपयुक्त होगा और हम सिर्फ उन्हीं लोगों तक नहीं पहुंचेंगे, जिन्होंने Pahalgam terror attack को अंजाम दिया हैI हम उन तक भी पहुंचेंगे, जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठकर, हिंदुस्तान की सरजमीं पर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रची हैं।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!