अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pahalgam attack – जम्मू-कश्मीर से नागरिकों को वापस बुलाने में जुटे मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार से करारा जवाब देने की मांग

On: April 24, 2025 2:13 PM
Follow Us:
Pahalgam attack
---Advertisement---

नई दिल्ली, । जम्मू-कश्मीर के Pahalgam attack के बाद पूरे देश में रोष है। कई राज्यों के मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर में फंसे अपने राज्य के पर्यटकों को सुरक्षित वापस बुलाने में जुटे हुए हैं। पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा कर रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार से इस निंदनीय आतंकी कृत्य के ख‍िलाफ करारा जवाब देने की मांग कर रहे हैं।

Pahalgam attack में 2 लोकल, 3 पाकिस्तानी आतंकी शामिल, 1450 लोग हिरासत में लिए गए, देशभर में अलर्ट

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर में फंसे राजस्थानी पर्यटकों की सुरक्षित वापसी की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Pahalgam attack के बाद हमारी सरकार जम्मू-कश्मीर में मौजूद राजस्थान के पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राजस्थान सरकार जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और सभी आवश्यक कदम उठा रही है, ताकि राजस्थानी पर्यटकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।”

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने निर्णायक जवाबी कार्रवाई की बात की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “हिंदुओं पर हुए भीषण Pahalgam attack के बाद सीसीएस के निर्णयों ने पाकिस्तान और उसके गुंडों के खिलाफ निर्णायक जवाबी कार्रवाई के लिए मंच तैयार कर दिया है। भारत को पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न्याय अवश्य मिलेगा।”

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने Pahalgam attack में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए सहायता राशि देने का ऐलान किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “गुजरात सरकार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति पूरी सहानुभूति रखती है। राज्य सरकार इस हमले में मारे गए गुजरात के पर्यटकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि तथा घायल हुए राज्य के पर्यटकों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी Pahalgam attack में जान गंवाने वाले हरियाणा के निवासी, भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के वीर सपूत भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अंतिम यात्रा को देखकर हम सबकी आंखें नम हैं।

Pahalgam attack पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

मन बहुत भारी और हृदय पीड़ा से भरा हुआ है। उनके अंतिम संस्कार में पहुंचकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। भारी मन से दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करना मेरे लिए भी अत्यंत वेदनापूर्ण था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री आतंकियों को करारा जवाब देने की बात कही। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “हम कश्मीर के Pahalgam attack को न भूलेंगे, न माफ करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में इस बर्बर कृत्य के पीछे छिपे आतंकवादियों को करारा जवाब मिलेगा। हम एकजुट हैं।”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!