अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Pahalgam attack में 2 लोकल, 3 पाकिस्तानी आतंकी शामिल, 1450 लोग हिरासत में लिए गए, देशभर में अलर्ट

On: April 24, 2025 11:25 AM
Follow Us:
Pahalgam attack
---Advertisement---

नई दिल्ली- जम्मू-कश्मीर के Pahalgam attack के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। इस हमले में पर्यटकों को निशाना बनाया गया, जिससे पर्यटन वाले राज्यों में भी विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, आतंकी हमले के बाद बड़ा एक्शन हुआ है।

Pahalgam attack ने वाट लगा दी कश्मीर के टूरिज्म की बुकिंगें कैंसिल, बस घर पहुंचने की दौड़

Pahalgam attack के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे दक्षिण कश्मीर में 250 से ज़्यादा ओवर ग्राउंड वर्कर्स को हिरासत में लिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर शुरू की गई गहन जांच और पूछताछ अभियान के तहत इन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इसके अलावा कश्मीर में करीब 1200 लोगों को हिरासत में लिया गया है जो आतंकवाद से संबंधित मामलों में आरोपी हैं। कुल मिलाकर 1450 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि हमले का मास्टर माइंड लश्कर-ए तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है, जो पाकिस्तान में मौजूद है। शुरुआती जांच में पता चला है कि Pahalgam attack  में 5 आतंकी शामिल थे। इनमें से दो लोकल और 3 पाकिस्तानी आतंकी थे।

Pahalgam attack में 5 आतंकी शामिल थे। इनमें से दो लोकल और 3 पाकिस्तानी आतंकी थे

पुलिस सुंबल ने 13 आरआर और सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के साथ मिलकर कनिपोरा नैदखाई ऑर्चर्ड्स में रईस अहमद डार और मोहम्मद शफी डार नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1 एके 56, एके 56 राइफल के 30 राउंड, एक मैगजीन और 1 चीनी ग्रेनेड बरामद किया गया है।

इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य उस नेटवर्क की पहचान करना है जिसने हमले को संभव बनाया हो। माना जाता है कि ओवर ग्राउंड वर्कर्स ने हमलावरों को रसद या खुफिया सहायता प्रदान की थी, हालांकि अभी तक उनकी विशिष्ट भूमिका का पता नहीं चल पाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!