श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल Pahalgam के पास मंगलवार को एक बड़े आतंकवादी हमले में 28 से अधिक पर्यटकों के मारे जाने और कम से कम आठ अन्य के घायल होने की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मृतकों की संख्या के बारे में अब तक हालांकि, कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।
Divya Pahuja Murder Case: पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा
यह हमला अपराह्न करीब 1.30 बजे बैसरन मैदानी क्षेत्र में हुआ, जो Pahalgam के पास खूबसूरत लेकिन गैर-मोटर वाहन योग्य स्थान है। हमले पर केंद्र सरकार ने तत्काल प्रतिक्रिया व्यक्त की और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा का नेतृत्व करने के लिए श्रीनगर पहुंचे। श्री शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी घटना के बारे में जानकारी दी, जो वर्तमान में सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों ने अपराधियों को नहीं बख्शने का प्रण लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने बैसरन में पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पर्यटक महिला रोती हुई कह रही है कि वे ‘भेल पुरी’ खा रहे थे, तभी एक आतंकवादी ने उसके पति को गोली मार दी। वीडियो में एक और महिला रोती हुई अपने पति को बचाने के लिए मदद मांग रही है।
Pahalgam घटनास्थल पर वाहनों से नहीं पहुंचा जा सकता
यूनीवार्ता को कई अपुष्ट सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी हमले में 28 से अधिक पर्यटक मारे गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि आठ घायलों को पहलगाम के एक चिकित्सा केंद्र में लाया गया और उनमें से दो को गंभीर हालत में श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। Pahalgam पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर वाहनों से नहीं पहुंचा जा सकता और सुरक्षा बलों को पैदल ही घटनास्थल पर भेजा गया है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। वह केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा और कानून व्यवस्था की देखरेख करते हैं।

