अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Oppo Reno 14 2026-5G की कीमत में भारी कटौती

On: December 27, 2025 7:47 PM
Follow Us:
oppo-reno-14
---Advertisement---

Oppo Reno 14 2026 5G की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। ओप्पो का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। यह फोन दमदार कैमरा और जबरदस्त फीचर्स से लैस है। Oppo Reno 15 सीरीज के लॉन्च से पहले फोन की कीमत मे यह बड़ा प्राइस कट किया गया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर टाटा क्रोमा पर चल रहे सेल में ओप्पो के इस फोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Oppo Reno 14 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है और इसे चार कलर ऑप्शन- पर्ल व्हाइट, फोरेस्ट ग्रीन, मिंट ग्रीन और दिवाली गोल्ड में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन की कीमत में 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Oppo Reno 14 5G के फीचर्स
ओप्पो का यह स्मार्टफोन 6.59 इंच के फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के सपोर्ट के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 12GB रैम के साथ 512GB तक का स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा।

यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है और एआई फीचर्स से लैस है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन वॉटर और डस्ट प्रूफ IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 5G, WiFi, Bluetooth के साथ NFC का सपोर्ट मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!