अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पहलगाम हमला के पीड़ितों ने ‘Operation Sindoor’ को बताया न्याय, पीएम मोदी और सेना के प्रति आभार किया व्यक्त

On: May 12, 2025 12:06 PM
Follow Us:
Operation Sindoor
---Advertisement---

भावनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए व्यक्ति के भतीजे यतीश ने Operation Sindoor के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सेना के प्रति आभार व्यक्त किया और आतंकवाद के सफाए की मांग की।
यतीश ने कहा कि पीएम मोदी और हमारी सेना ने आपरेशन सिंदूर शुरू करके बदला लिया और हम इसके लिए उनका धन्यवाद करते हैं।

Operation Sindoor : अनिल विज का बयान – पहलगाम हमले के सभी दोषियों से लिया बदला, आतंकियों को करारा जवाब

हमेशा के लिए समाप्त होना चाहिए आतंकवाद
प्रधानमंत्री को हमेशा के लिए आतंकवाद को खत्म करना चाहिए। इस बीच, पुणे में एक अन्य पीड़ित परिवार ने भी ऐसी ही भावनाएं व्यक्त कीं। पहलगाम हमले में मारे गए कौस्तुभ गणबोटे के पुत्र कुणाल गणबोटे ने सरकार के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया है।

Operation Sindoor: ‘सेना ने किया बड़ा काम’

उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भी कदम उठाए हैं, हम उससे संतुष्ट हैं और उसका समर्थन करते हैं। सरकार ने जो सैन्य कार्रवाई की, वह पहलगाम में जान गंवाने वालों के लिए एक श्रद्धांजलि थी। हम भारत के लोगों और सेना का धन्यवाद करते हैं, क्योंकि वे इस कठिन परिस्थिति में हमारे साथ रहे हैं।

भारतीय सेना के कदम Operation Sindoor ने विश्वास जगाया
इसके अलावा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई पर कहा कि हम खुशी से रो रहे थे। मोदी ने बदला लिया है, और जिस तरह से आपरेशन का नाम रखा गया, हमारे आंसू नहीं रुक रहे हैं।

जिन बहनों के सिंदूर को इन आतंकवादियों ने मिटाया, भारत ने उन पर नौ स्थानों पर हमला किया है। पहलगाम हमले के एक अन्य पीड़ित शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा उठाए गए कदम ने देश की सरकार में विश्वास की भावना पैदा की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!