अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

OnePlus 15R जल्द लॉन्च होगा 16GB रैम वाला तगड़ा फोन

On: December 24, 2025 7:31 PM
Follow Us:
OnePlus 15R
---Advertisement---

OnePlus 15R के बाद कंपनी अब एक और धांसू फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। वनप्लस का यह फोन Nord सीरीज में पेश किया जाएगा। इसे हाल ही में IMEI डेटाबेस में देखा गया है और ये अब SIRIM पर भी स्पॉट हुआ है। वनप्लस का यह मिड बजट फोन दमदार 16GB रैम समेत बड़ी बैटरी और तगड़े अपग्रेड के साथ आ सकता है। यह कुछ महीने पहले लॉन्च हुए OnePlus Nord 5 का अपग्रेड मॉडल होगा।

OnePlus Nord 6 की डिटेल लीक
OnePlus Nord 6 को मलेशिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट SIRIM पर देखा गया है। मलेशिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर वनप्लस का यह फोन CPH2795 मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है। @ZionsAnvin नाम के टिप्स्टर ने वनप्लस के इस फोन की डिटेल शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस का यह फोन अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस के इस मिड बजट फोन को चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6 के रीब्रांड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। चीन में यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

OnePlus Nord 6 के फीचर्स (संभावित)
वनप्लस का यह अपकमिंग फोन 6.83 इंच के बड़े 1.5K रेजलुशन वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन का डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही, यह फोन 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आएगा। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया जा सकता है।

वनप्लस के इस फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मिल सकती है। यह 7800mAh की दमदार बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। भारत समेत ग्लोबल मार्केट में यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS के साथ आ सकता है। इसमें IP66, IP68, IP69, और IP69K रेटिंग दी जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!