अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

लॉन्च के बाद OnePlus 15 की बिक्री कहाँ होगी? Flipkart या Amazon पर मिला बड़ा खुलासा

On: October 27, 2025 9:32 AM
Follow Us:
OnePlus 15
---Advertisement---

OnePlus 15 जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने भले ही लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस बात का संकेत जरूर दिया है कि 29 अक्टूबर को ‘कुछ खास’ होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन 27 अक्टूबर को चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद जल्द ही भारतीय ग्राहकों के लिए पेश किया जाएगा।

Flipkart या Amazon, कहां बिकेगा OnePlus 15?

सबसे बड़ा सवाल यही था कि लॉन्च के बाद यह फोन किस प्लेटफॉर्म पर बेचा जाएगा — Flipkart या Amazon पर? अब इस बात का खुलासा हो गया है। कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon पर OnePlus 15 के लिए एक अलग माइक्रोसाइट लाइव की गई है, जिससे साफ है कि यह फोन लॉन्च के बाद Amazon और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

पावरफुल प्रोसेसर और आकर्षक डिजाइन

Amazon पर बनी माइक्रोसाइट से पता चला है कि OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Generation 5 प्रोसेसर दिया जाएगा जो स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार प्रदर्शन करेगा। फोन के डिजाइन को देखकर यह भी साफ है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। यह फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर काम करेगा, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और भी बेहतर होगा।

 

डिस्प्ले, बैटरी और संभावित कीमत

OnePlus 15 में थर्ड जनरेशन 1.5K BOE फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। पावर के लिए इसमें 7300mAh की बैटरी होगी जो 120W सुपर फ्लैश चार्ज और 50W वायरलेस फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करेगी। भारतीय बाजार में इस फोन की संभावित कीमत ₹70,000 से ₹75,000 के बीच हो सकती है, हालांकि इसकी असली कीमत का खुलासा कंपनी के आधिकारिक लॉन्च के बाद ही होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!