चंडीगढ़। बादली उपमंडल को जल्द ही लघु सचिवालय के नए भवन सहित कई अन्य सौगात मिलने जा रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव Omprakash Dhankhar ने को चंडीगढ़ स्थित राज्य सचिवालय में परिवहन मंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, राजस्व मंत्री विपुल गोयल और लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगावा से उनके कार्यालयों में मुलाकात करने उपरांत यह बात कही।
खरीफ फसलों पर किसानों को मिलेंगे ज्यादा भाव : Omprakash Dhankhar
Omprakash Dhankhar ने मंत्रीगण से मुलाकात के दौरान बादली हल्के में चल रहे विकास कार्यों को पूरा कर जन सेवा में समर्पित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। Omprakash Dhankharने कहा कि बादली में उपमंडल लघु सचिवालय, कुलाना में महिला कॉलेज,मुनीमपुर बीज एवं फूल उत्कृष्टता केंद्र, रईया में बागवानी उत्कृष्टता रीजनल सेंटर, कई स्कूलों के नए भवन सहित कई प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। इन सभी प्रोजेक्ट को पूरा कर जन सेवा को समर्पित होने से बादली हल्के की जनता को लाभ मिलेगा।
धनखड़ ने कहा कि बादली हल्का देश की राजधानी से सटा हुआ है, इसलिए इस क्षेत्र का विकास स्वाभाविक रूप से तीव्र गति से होगा, इसकी अपार संभावनाएं हैं। इसलिए ढांचागत विकास और मूलभूत सुविधाओं के सुधार की निरंतर जरूरत होती है।
धनखड़ ने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में मंत्रीगण से चर्चा करते हुए कहा कि केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ रेल आर्बिटल कॉरिडोर का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है।
Omprakash Dhankhar केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ रेल आर्बिटल कॉरिडोर का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा
यह प्रोजेक्ट इस क्षेत्र के लिए लाइफलाइन साबित होगा।इसलिए बादली में बस स्टैंड , उपमंडल अस्पताल ,सिंचाई और खेती किसानी ,ढांचागत विकास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट को जल्द सिरे चढ़ाने की जरूरत है। विचार विमर्श के दौरान मंत्रीगण ने भाजपा राष्ट्रीय सचिव को आश्वस्त किया कि बादली हल्के के उनके विभाग से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा। धनखड़ ने मंत्रीगण का धन्यवाद किया।

