चंडीगढ़। केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के सेवाकाल के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा राष्ट्रीय सचिव Omprakash Dhankhar ने बादली हलके के चारों मंडल के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला को संबोधित किया। धनखड़ ने कहा कि विकसित भारत के अमृत काल में ये 11 वर्ष सेवा , सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं।
खरीफ फसलों पर किसानों को मिलेंगे ज्यादा भाव : Omprakash Dhankhar
भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की टॉप फाइव में शामिल है, भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन सहित कई अन्य देशों को भी बता दिया कि भारत को हलके में लेना उनको भारी पड़ेगा।
भाजपा राष्ट्रीय सचिव Omprakash Dhankhar ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में हुए सेवा कार्यों की पहुँच हर पात्र तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता तय कार्यक्रमों के अनुसार माइक्रो लेवल पर कार्य करेंगे। इसके लिए विस्तार से रूपरेखा तैयार की गई है। बादली हलके के हर मंडल व शक्ति केंद्र पर सभा, हर बूथ पर कार्यक्रम, 21 जून को हर मंडल पर योग कार्यक्रम, 23 जून को हर बूथ पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा और छह जुलाई को हर मंडल पर जयंती मनाई जाएगी।
Omprakash Dhankhar ने बताया कि 29 जून को हर बूथ पर पीएम मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात सुनी जाएगी और श्यामा प्रसाद जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। हर कार्यकर्ता अपने माता-पिता के नाम पौधा रोपित करेंगे। इस दौरान विशेष बात रहेगी कि इन कार्यक्रमों के दौरान सेवा कार्य के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधा रोपित किया।
राहुल गांधी परिपक्व नेता नहीं बन पाए – Omprakash Dhankhar
पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि राहुल गांधी परिपक्व नेता नहीं है। 1971 के युद्ध के दौरान सारा देश सरकार के साथ था, हमारे नेता अटल जी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का साथ दिया था। भाजपा की नीति देश हित की नीति रही है। राहुल गांधी को मैच्योरिटी के साथ ब्यान देना चाहिए। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए संगठन का अभाव ही कांग्रेस को ले डूबा।

