अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खरीफ फसलों पर किसानों को मिलेंगे ज्यादा भाव : Omprakash Dhankhar

On: May 29, 2025 11:32 PM
Follow Us:
Omprakash Dhankhar
---Advertisement---

चंडीगढ़। Omprakash Dhankhar: केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार ने आगामी खरीफ विपणन सीजन के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं भाजपा किसान मोर्चा के दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे Omprakash Dhankhar ने एमएसपी बढोतरी और किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा जारी रखने पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान का धन्यवाद किया है।

पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत बना संसार की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था : Dhankhar

Omprakash Dhankhar ने कहा कि सीजन की बिजाई से पहले भाव तय होने से किसान अपने हिसाब से ज्यादा लाभकारी फसल की बिजाई कर सकते हैं। किसान बंधु धनखड़ ने बताया कि ज्वार हाईब्रिड पर 328 रूपये की बढ़ोतरी से 3699 रूपये प्रति क्विंटल, धान पर 69 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 2369 रूपये और बाजरे पर 150 रूपये की बढ़ोतरी से 2775 रूपये प्रति क्विंटल बिकेगा।

 

रागी 596 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 4886 रूपये, मक्का 175 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 2400 रूपये, अरहर 450 रूपये की बढ़ोतरी के साथ आठ हजार रूपये, मूंग 86 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 8768 रूपये , उड़द 400 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 7800 रूपये, मूंगफली 480 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 7263 रूपये, सोयाबीन 436 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 5328 रूपये, तिल 569 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 9846 रूपये, रामतिल 820 रूपये की बढ़ोतरी 9537 रूपये, कपास मिडिल स्टेपल 589 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 7710 रूपये, कपास लांग 589 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 8110 रूपये प्रति क्विंटल के भाव सरकारी मंडियों व बिक्री केंद्रों पर मिलेंगे।

Omprakash Dhankhar सरकार हर फसल सीजन से पहले कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइजेज की सिफारिश के आधार पर एमएसपी तय करती है

धनखड़ ने कहा कि सरकार हर फसल सीजन से पहले कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइजेज की सिफारिश के आधार पर एमएसपी तय करती है। किसान हितों में हमारी सरकार फसल लागत मूल्य का 50 प्रतिशत से ज्यादा भाव देने की नीति को भी ध्यान में रखती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!