श्रीनगर, । Omar Abdullah ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर को देश के प्रमुख गोल्फ स्थलों में से एक बनाने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
‘हम पंजाब को पानी क्यों दें, उनके पास पहले ही बहुत पानी है’..जल विवाद पर बोले Chief Minister Omar Abdullah
मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने यह टिप्पणी श्रीनगर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान की, जहां गोल्फ टूर्नामेंट के विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया। इससे पहले, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में गोल्फ खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला सहित देश भर के प्रतिष्ठित गोल्फ खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कश्मीर में गोल्फ खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी उपस्थिति बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने गोल्फ टूर्नामेंट और कश्मीर में पर्यटन हितधारकों की बातचीत के आयोजन के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, “आप सभी को यहां देखकर हमें बहुत खुशी मिली है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपकी उपस्थिति हमारे प्रयासों को और मजबूत करने में बहुत मददगार साबित होगी। इसका उद्देश्य पर्यटन को पटरी पर लाना है, जो कि पटरी से उतर गया था।”
Omar Abdullah ने रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में गोल्फ खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट का शुभारंभ किया
हाल की चुनौतियों पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बैसरन त्रासदी के बाद पर्यटकों में उत्पन्न आशंकाओं को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि लोग यहां आने से क्यों डरते हैं। पहलगाम आंतकी हमले का उन लोगों के मन पर पड़ने वाले प्रभाव को समझता हूं। इसलिए आपकी यहां उपस्थिति बहुत महत्व रखती है आप जो संदेश अपने साथ लेकर जाते हैं, वह इस बात को और पुष्ट करता है कि हम क्या हासिल करना चाहते हैं, जो कि हम शायद नहीं कर सकते।”

