अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सीमा पार से हुई गोलाबारी में अधिकतम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश: Omar Abdullah

On: May 15, 2025 10:12 AM
Follow Us:
Omar Abdullah
---Advertisement---

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने बुधवार को कहा कि हाल ही में सीमा पार से की गई गोलाबारी में अधिकतम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से जानबूझकर प्रयास किया गया। सीमा पार से गत सात मई से गोलीबारी शुरू हुई। गोलाबारी के चार दिनों में जम्मू-कश्मीर में पांच बच्चों सहित 21 नागरिकों की जान चली गई। पुंछ जिले में 15 लोग मारे गए, जहां पाकिस्तानी सेना की ओर से भारी गोलाबारी की गई थी।

पाकिस्तानी गोलाबारी से घर छोड़ गए लोग लौट सकते हैं वापिस : Omar Abdullah

बुधवार को बारामूला जिले के उरी में गोलाबारी प्रभावित इलाकों का दौरा करने पर श्री अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने नागरिक इलाकों में अंधाधुंध गोलीबारी की थी। Omar Abdullah ने उरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “दो से तीन दिनों के दौरान, उन्होंने (पाकिस्तान ने) नागरिक इलाकों में अंधाधुंध गोलीबारी की और ऐसा लगा कि वे जानबूझकर अधिकतम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।”

Omar Abdullah ने संघर्ष विराम पर राहत व्यक्त करते हुए कहा, “शुक्र है कि दूसरी तरफ से डीजीएमओ ने फोन उठाया और बात की, जिसके परिणामस्वरूप संघर्ष विराम हो सका। अभी तक सीमा और नियंत्रण रेखा पर शांति बनी हुई है।”

Omar Abdullah ने संकट के प्रति प्रशासन की प्रतिक्रिया पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्षति का आकलन और राहत कार्य पहले ही शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा] “इसमें समय लगेगा, लेकिन हम सुनिश्चित करेंगे कि प्रभावित लोगों का पुनर्वास हो।”

मुख्यमंत्री  Omar Abdullah ने कहा कि निवासियों के बीच बढ़ते डर के देखते हुए व्यक्तिगत तौर पर बंकरों की फिर से उठी मांग उठी है। उन्होंने कहा, “लोगों ने हाल के वर्षों में बंकरों के बारे में सोचना बंद कर दिया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों ने सभी को याद दिलाया है कि सीमा पर स्थिति कितनी खराब हो सकती है।

चाहे वह जम्मू हो या कश्मीर की तरफ, मैं जहां भी गया, लोगों ने सामुदायिक बंकरों की बजाय व्यक्तिगत बंकरों की मांग की। सबसे पहले हम तुरंत राहत प्रदान करेंगे। फिर हम केंद्र सरकार से बात करेंगे और गोलाबारी से प्रभावित सभी क्षेत्रों के लिए बंकरों की व्यवस्था करेंगे।”

Omar Abdullah भारत ने इस लड़ाई की शुरुआत नहीं की

श्री अब्दुल्ला ने कहा, “भारत ने इस लड़ाई की शुरुआत नहीं की। पहलगाम में हमारे निर्दोष लोगों पर हमला किया गया। हमले में 26 लोगों की जान चली गई। मैंने पहले दिन से ही यह कहा है। अगर वहां से बंदूकों की आवाज शांत हो जाती हैं, तो यहां से भी गोलियों की आवाज अपने आप शांत हो जाएंगी।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!