अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ऑपरेशन सिंदूर हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : Om Prakash Dhankhar

On: June 17, 2025 9:56 AM
Follow Us:
Om Prakash Dhankhar
---Advertisement---

चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव Om Prakash Dhankhar ने कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। मोदी सरकार का यह कार्यकाल ’विकसित भारत’ और ’आत्मनिर्भर भारत’ के “संकल्प की सिद्धि“ का स्वर्णिम काल है।

ऑपरेशन सिंदूर के सबूत मांगने वालों को ड्रोन के साथ भेजना पड़ेगा : Om Prakash Dhankhar

Om Prakash Dhankhar ने कहा कि बीते 11 वर्षों में पीएम मोदी ने खुद को तपाकर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, त्याग और सपनों को साकार कर रहे हैं। धनखड़ सोमवार को रोहतक में विकास भवन में प्रोफेशनल मीट को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर,जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, डॉ आदित्य बत्रा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक के अलावा अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिला है। पीएम मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें 23 से अधिक देश सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी जी-7 की बैठक में भी भाग लेने वाले हैं।

Om Prakash Dhankhar  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि भारत विश्व की चौथी आर्थिक शक्ति वाला देश बना और जल्द ही भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएगा।

ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की सोच में जहां तकनीक है वहीं तरक्की भी है। मोदी सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश की सोच थी कि काम कैसे होगा,यह नहीं हो पायेगा, यह हो ही नहीं सकता।

Om Prakash Dhankhar भारत के लोगों की सोच बदली है,अब लोग कहते हैं कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के लोगों की सोच बदली है,अब लोग कहते हैं कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है। मोदी सरकार देश की राजनीति में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस लेकर आई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!