गुवाहाटी। North East : पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 36 लोगों की मौत हो गई है। इनमें त्रिपुरा में एक, सिक्किम में तीन, मिजोरम में पांच, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में 10 और असम में 11 मौतें शामिल हैं।
North-East में बाढ़ से तबाही, सिक्किम में 32 की मौत तो मणिपुर में 3300 घर तबाह; ‘Mi-17’ से बचाई गई 14 लोगों की जान
असम में 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में 15 नदियां उफान पर हैं। मिजोरम में भूस्खलन, चट्टानें गिरने की कई घटनाएं सामने आई हैं। मणिपुर में बाढ़ से 19 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 22 जिलों के 1,254 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
North East भारी बारिश के कारण राज्य में सड़क, रेल और नौका सेवाएं प्रभावित रहीं
भारी बारिश के कारण राज्य में सड़क, रेल और नौका सेवाएं प्रभावित रहीं। श्रीभूमि सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 1,94,172 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। होजाई जिले में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। 12,610 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है।

