नई दिल्ली। North-East में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। कई राज्यों में लोग बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं मणिपुर में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण 19 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
North-East में मूसलाधार बारिश का कहर, अब तक 25 लोगों की मौत; बाढ़-लैंडस्लाइड ने भी मचाई तबाही
North-East बारिश के कारण आई बाढ़ से 3,365 घर क्षतिग्रस्त हुए
अधिकारी ने बताया कि पिछले चार दिनों में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 3,365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए 31 राहत शिविर कैंप खोले गए हैं, जिनमें से अधिकतर इंफाल पूर्वी जिले में हैं।

