गुवाहाटी/इम्फाल : North-East :असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर सहित पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार मानसूनी बारिश ने तबाही मचा दी है। बीते दो दिनों से जारी भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन द्वारा तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं।
North India को गर्मी से राहत मिलने के आसार
North-East : राज्य की राजधानी गुवाहाटी में भूस्खलन की चपेट में आकर कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। पहाड़ियों में लगातार बारिश के कारण मिट्टी ढीली हो गई, जिससे एक बड़ा हिस्सा खिसककर घरों पर आ गिरा। इसके अलावा गोलाघाट जिले में दो और लखीमपुर में एक व्यक्ति की बाढ़ में डूबने से मौत हो गई।
North-East – अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया
चीन सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। एक वाहन बह जाने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घटना में दो लोग डूब गए। राज्य में अब तक कुल 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश और भूस्खलन से 8 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों के अनुसार, इन राज्यों में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है, जिससे अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं।

