अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Noida Labour Protest : नोएडा में फैशन कंपनी के अंदर घुसे प्रदर्शनकारी, कई रास्ते जाम

On: April 13, 2026 2:08 PM
Follow Us:
Noida Labour Protest
---Advertisement---

Noida Labour Protest : उत्तर प्रदेश के नोएडा में कई जगहों पर मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें मिलने वाली सैलरी बेहद कम है। कई लोगों को महीने में 10 हजार रुपये मिलते हैं। इतने कम पैसों में गुजारा होना मुश्किल है। इसके अलावा भी मजदूरों ने कई अनियमितताओं की शिकायत की है। कुछ जगहों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले फेंके हैं।

 

पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले के श्रमिकों के लिए बड़ी राहत देते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत सभी कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों को हर महीने की 10 तारीख तक श्रमिकों का वेतन देना अनिवार्य होगा। ओवरटाइम करने पर श्रमिकों को दोगुनी दर से भुगतान किया जाएगा और किसी भी तरह की कटौती दंडनीय होगी। साथ ही, सैलरी स्लिप देना भी अनिवार्य किया गया है।

फैशन कंपनी के अंदर घुसे कर्मचारी

इसके अलावा, त्योहारों के मौके पर श्रमिकों को बोनस देने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका भुगतान अधिकतम 30 नवंबर तक सीधे बैंक खातों में करना होगा। श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने डेडीकेटेड कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। डीएम ने श्रमिकों से अफवाहों से दूर रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

मजदूरों का प्रदर्शन चार दिनों से चल रहा है, लेकिन सोमवार को यह हिंसक हो गया। प्रदर्शन करने वाले लोग दिहाड़ी मजदूर नहीं हैं। ये सभी लोग संगठित क्षेत्र की कंपनियों में काम करते हैं, लेकिन कंपनी मालिक नियमों का पालन नहीं करते हैं, जिससे इन लोगों को परेशानी हो रही है।
सैलरी न बढ़ने पर प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी
एक प्रदर्शनकारी लक्ष्मी ने कहा, “मैं मदरसन में काम करती हूं। वे हमें कम सैलरी दे रहे हैं। हमें ज्यादा सैलरी चाहिए। जब ​​हमने धरना दिया, तो उन्होंने बिना हमारी गलती के हमें पीटा। सिलेंडर, सब्जियां और सब कुछ महंगा है। आज जब हमने प्रोटेस्ट किया तो हमें पीटा गया। मेरे पैरों में मारा गया। मेरी मांग है कि हमें 20,000 रुपये सैलरी दी जाए। तभी हम अपना गुज़ारा कर पाएंगे, नहीं तो प्रोटेस्ट जारी रहेगा।”

फैशन कंपनी के अंदर घुसे कर्मचारी
नोएडा के सेक्टर 62 में प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों कर्मचारी साहू फैशन कंपनी के अंदर घुस गए। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। इन लोगों ने पत्थरबाजी कर कंपनी के शीशे भी तोड़ दिए। वीडियो में प्रदर्शनकारियों को दीवार फांदकर कंपनी के अंदर दाखिल होते हुए देखे जा सकते हैं।

प्रदर्शनकारियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे परिवार को रोका
नोएडा के फेस 2 में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने एक गाड़ी को रोका, जिसमें एक ही परिवार के सभी लोग बैठे हुए थे। कार में बैठे लोग उन्हें जाने देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन मजदूरों ने नहीं सुनी। कार में बैठे लोगों ने बोला कि उनके यहां किसी की मौत हो गई है, जिसके कारण वह वहां जा रहे हैं, कृपया उन्हें जाने दें। कार में बैठी महिला और बच्चे भी अपील करते रहे, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। इस दौरान गाड़ी के मालिक और एक प्रदर्शनकारी के बीच बहस भी हुई।

कई सालों से नहीं बढ़ी सैलरी
मजदूरों का आरोप है कि उनकी सैलरी कई सालों से नहीं बढ़ी है। हर साल 100-200 रुपये का इजाफा किया जाता है। इससे गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। कई लोगों ने अपनी सैलरी स्लिप भी दिखाई, जिसमें उनकी सैलरी 13 हजार रुपये लिखी हुई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply