नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने बुधवार को कहा कि एनुअल टोल पास से आम आदमी को 7,000 रुपए तक की बचत करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने विस्तार से बताते हुए कहा, “एनुअल टोल पास के तहत आपको 200 ट्रिप करने की अनुमति दी गई है।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स में लोगों को जल्द मिलेगी राहत: Nitin Gadkari
एक ट्रिप का मतलब एक टोल क्रॉस करने से हैं। उदाहरण के लिए अगर आप एक टोल पर 50 रुपए भी खर्च करते हैं तो 200 ट्रिप के लिए आपको 10,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, एनुअल पास आपको केवल 3,000 रुपए में दिया जा रहा है। ऐसे एक आम आदमी 7,000 रुपए तक की बचत कर पाएगा।”
Nitin Gadkari ने कहा, “एनुअल टोल पास केवल राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए है। यह राज्यों के अधिकार क्षेत्र वाली सड़कों पर लागू नहीं होगा।”
केंद्रीय मंत्री की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से 3,000 रुपए की कीमत वाला फास्टैग आधारित एनुअल पास शुरू किया जा रहा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।”
Nitin Gadkari यह राज्यों के अधिकार क्षेत्र वाली सड़कों पर लागू नहीं होगा
केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, “यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा। एनुअल पास को रिन्यू करने लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और एनएचएआई / एमओआरटीएच की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।”

