नई दिल्ली। Nissan Magnite SUV : भारतीय बाजार में Nissan की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Magnite Facelift को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से इसके CNG वेरिएंट के तौर पर Visia CNG को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के CNG वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और सिर्फ एक लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Nissan Magnite SUV Best अपने लक्ज़री लुक से मचा रही धमाल
Nissan Magnite SUV Price
Nissan की ओर से Magnite Facelift के CNG वेरिएंट के तौर पर Visia CNG को ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 48 हजार रुपये का रोड टैक्स, करीब 32 हजार रुपये का इंश्योरेंस देना होगा। जिसके बाद Nissan Magnite Visia CNG on road price करीब 7.69 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

