अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

New Year 2026 : नए साल की शुरुआत पर बना ऐसा योग, जानें इन राशियों पर क्या होगा प्रभाव

On: December 31, 2025 7:10 PM
Follow Us:
New Year 2026
---Advertisement---

New Year 2026 : नए साल 2026 में पहले दिन ही कई शुभ योग हैं। इस साल की शुरुआत गुरुवार के दिन से होगी जो अपने आप में ही बेहद शुभ योग हैं क्योंकि गुरुवार को अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन धनु राशि में चार ग्रह सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र एक साथ रहेंगे और चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। वहीं चंद्रमा इस दिन अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। इसके साथ ही दामिनी योग भी इस दिन बना रहेगा। दामिनी योग तब बनता है जब कुंडली के सभी ग्रह कुंडली के 6 भावों में रहते हैं। 1 जनवरी के दिन भी यही स्थिति रहेगी। दामिनी यानि बिजली इसलिए दामिनी योग कुछ राशियों के जीवन में प्रकाश भर सकता है वहीं कुछ राशियों के जीवन में इस योग का प्रभाव प्रतिकूल भी हो सकता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि नए साल की शुरुआत में बनने वाले ग्रह-नक्षत्रों के योग का किस राशि पर क्या प्रभाव देखने को मिल सकता है।

नए साल के पहले दिन बने योग
दामिनी योग- कुंडली के 6 भावों में इस दिन सभी 9 ग्रह रहेंगे। धनु राशि में चार ग्रह बुध, मंगल, सूर्य और शुक्र होंगे। कुंभ राशि में राहु, मीन राशि में शनि, वृषभ राशि में चंद्रमा, मिथुन राशि में गुरु और सिंह राशि में इस दिन केतु स्थित होंगे। 6 भावों में सभी ग्रहों की स्थिति दामिनी योग बनाएगी।

चतुर्ग्रही योग- धनु राशि में चार ग्रहों के एक साथ होने से चतुर्ग्रही योग बनेगा।
उच्चस्थ चंद्र- चंद्रमा इस साल के पहले दिन उच्च राशि वृषभ में होंगे, इसे भी शुभ योग माना जाएगा।
समसप्तक योग- गुरु और बुध, सूर्य, मंगल, शुक्र के बीच समसप्तक योग बनेगा।

इन राशियों के लिए शुभ रहेगी नए साल की शुरुआत
ग्रह स्थितियों को देखते हुए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों के लिए साल अच्छा रह सकता है। इन राशियों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त हो सकती है। बिगड़े काम बन सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी और जीवन का आनंद आप ले पाएंगे। इस दौरान पारिवारिक जीवन में भी संतुलन देखने को मिल सकता है। रोजगार के नए साधन इन राशियों को मिल सकता है। कुछ लोगों को सच्चा जीवनसाथी 2026 में मिल सकता है। यात्राएं भी इस दौरान लाभदायक होंगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी।

इन राशियों के लिए सामान्य रहेगी साल की शुरुआत
ग्रहों की स्थित के चलते कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत सामान्य रह सकती है। कुछ अच्छे और कुछ बुरे अनुभव आपको देखने को मिल सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपको ख्याति मिलेगी लेकिन आपकी बातों का गलत अर्थ भी कुछ लोग निकाल सकते हैं। करियर के क्षेत्र में संघर्ष बढ़ सकते हैं इसलिए हर कार्य को सोच-समझकर आपको करना होगा। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। यात्रों के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा आपको करनी होगी। वार्तालाप करते समय शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। उपाय के तौर पर आपको भगवन शिव की आराधना करनी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!