New GST Rates List : जीएसटी काउंसिल की बुधवार को हुई मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। 8 साल पुरानी इस व्यवस्था में कई बड़े बदलावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद काउंसिल की चेयरमैन और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे में जानकारी दी। यहां जानिए हर अपडेट…
New GST Rates List : जीएसटी काउंसिल ने बुधवार को आठ साल पुराने जीएसटी रिजीम में कुछ बड़े बदलावों को मंजूरी दी। जीएसटी में अब केवल दो स्लैब 5% और 18% रह गए हैं। 12% और 18% के स्लैब खत्म कर दिए गए हैं। हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। रोजमर्रा की कई चीजों पर जीएसटी घटा दिया गया है। छोटी कारों, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। नए रेट 22 सितंबर से लागू होंगे। जानिए हरेक अपडेट…
New GST Rates List : कितने सस्ते होंगे ग्रॉसरी आइटम्स
जानकारों का कहना है कि जीएसटी सुधारों से बिस्कुट, साबुन, नूडल्स, कॉफी और बटर जैसी चीजों की कीमत में 10 से 15 फीसदी कमी आएगी। इससे मांग बढ़ेगी और एफएमसीजी सेक्टर की बिक्री बढ़ेगी। पिछली पांच तिमाहियों से इस सेक्टर को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
New GST Rates List : कबसे से लागू होंगे नए रेट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नए रेट 22 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगे। इससे सरकार की 48,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू लॉस होने की आशंका है।
New GST Rates List : बटर, घी, चीज से लेकर शेविंग क्रीम हुई सस्ती
हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट, टॉयलेट सोप बार, टूथ ब्रश, शेविंग क्रीम: पहले 18%, अब 5%
बटर, घी, चीज, डेयरी स्प्रेड: पहले 12%, अब 5%
प्री-पैकेज्ड नमकीन, भुजिया और मिक्सचर: पहले 12%, अब 5%
फीडिंग बोतलें, नवशिशुओं के नैपकिन्स और क्लिनिकल डायपर: पहले 12%, अब 5%
सिलाई मशीन और उसके पार्ट्स: पहले 12%, अब 5%
New GST Rates List : इंश्योरेंस शेयरों में तेजी
जीएसटी काउंसिल ने लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीज के प्रीमियम पर जीएसटी खत्म कर दिया है। पहले इस पर 18 फीसदी जीएसटी लगता था। इससे बीमा कंपनियों के शेयरों में काफी तेजी आई है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एलआईसी और दूसरे इंश्योरेंस शेयरों में 6 फीसदी तक तेजी आई है।
New GST Rates List : : शेयर बाजार के निवेशकों को मिला ‘डबल गिफ्ट’
जीएसटी सुधारों पर शेयर मार्केट गदगद है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 700 अंक चढ़ गया। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी आई है। जीएसटी काउंसिल ने आठ साल पुरानी व्यवस्था में कई बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। खासकर ऑटो शेयरों में काफी तेजी दिख रही है।
New GST Rates List : ऑटो शेयरों में काफी तेजी
ऑटो स्टॉक्स में आज काफी तेजी दिख रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, हीरो मोटो और आयशर मोटर्स में 8% तेजी आई है। जीएसटी काउंसिल ने ऑटो सेक्टर के सभी प्रमुख सेगमेंट्स पर जीएसटी की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी है।
New GST Rates List : मोटरसाइकिल होंगी सस्ती
Bike Par GST Kitna Hai: जीएसटी काउंसिल ने 350 सीसी क्षमता तक की मोटरसाइकिल पर जीएसटी में कटौती की है। पहले इन पर 28 फीसदी टैक्स लगता था जिसे अब घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है।
New GST Rates List : मोबाइल फोन सस्ते होंगे या महंगे
Mobiles Phone Par Kitna GST: मोबाइल पर जीएसटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस पर 18% जीएसटी को बरकरार रखा गया है। इंडस्ट्री लंबे समय से इस पर जीएसटी को घटाकर 5 फीसदी करने की मांग कर रही थी लेकिन जीएसटी काउंसिल ने इसे नहीं माना।

