अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

On: March 28, 2026 9:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---

काठमांडू: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को गिरफ्तार कर लिया गया है। नेपाल पुलिस ने भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार किया। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, “सितंबर में हुए जेन-जी के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों से जुड़े मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।”

पूर्व गृह मंत्री भी गिरफ्तार
नेपाल के पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रधानमंत्री बालेन के नेतृत्व में बनी सरकार के फौरन बाद ये कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को काफी सख्त संदेश के रूप में देखा जा सकता है कि जेन-जी मामलों पर पीएम बालेन किसी तरह के समझौते के मूड में नहीं हैं।

शुक्रवार को ही बालेन ने ली थी शपथ
शुक्रवार को ही 35 साल के राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संसदीय दल के नेता बालेन शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वह इतिहास के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। कुछ साल पहले तक बालेन की पहचान एक रैपर के रूप में थी लेकिन बाद में वह मेयर भी बने और फिर प्रधानमंत्री बने।

बालेन के पीएम पद की शपथ लेते ही पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार कर लिए गए। इससे नेपाल की सियासत में हड़कंप मच गया है।

क्या है मामला?
सितंबर 2025 में नेपाल में बड़े प्रदर्शन हुए, जिसमें ज्यादातर प्रदर्शनकारी जेन-जी थे। इन्हीं प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क गई और 2 दिन में 70 से ज्यादा लोगों की मौत की बात सामने आई। उस समय नेपाल में ओली की सरकार थी लेकिन प्रदर्शनों की वजह से ओली सरकार गिर गई। इन्हीं मौतों से जुड़े मामले में केपी शर्मा ओली को अब गिरफ्तार किया गया है।

ओली को हो सकती है सख्त सजा
अगर ओली दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 10 साल तक की जेल हो सकती है। गौरतलब है कि नेपाल की राजनीति में ओली एक बड़ा नाम हैं। वह पीएम बनने से पहले गृह मंत्री, उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री भी रहे हैं। 2026 में नेपाल में आम चुनाव हुए थे, जिसमें वे CPN (UML) की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में सक्रिय दिखे थे। देखना ये होगा कि ये मामला आगे चलकर कितना तूल पकड़ता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!