मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (MCC) की ओर से NEET PG Counselling 2025 के लिए जल्द ही शेड्यूल जारी किया जा सकता है। डेट्स आने के बाद अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर काउंसिलिंग में भाग लेकर एमडी/ एमएस/ पीजी डिप्लोमा कोर्स पोस्ट- एमबीबीएस डीएनबी प्रोग्राम और एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।
NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड-3 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर से होंगे स्टार्ट
निर्धारित कटऑफ के आधार पर NEET PG Counselling 2025 में ले सकेंगे भाग
नीट पीजी काउंसिलिंग में अभ्यर्थी कैटेगरी वाइज निर्धारित कटऑफ के अनुसार भाग ले सकेंगे। कटऑफ रिजल्ट जारी होने के साथ ही NBEMS की ओर से जारी किया जा चुका है। जनरल ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कटऑफ 50 पर्सेंटाइल एवं स्कोर 276, जनरल पीडब्ल्यूबीडी के लिए पर्सेंटाइल 45 एवं स्कोर 255, एससी/ एसटी/ ओबीसी (Including PwBD of SC/ ST/ OBC) के लिए कटऑफ 40 पर्सेंटाइल एवं स्कोर 235 निर्धारित है।

