अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Neem Ke Patte-सुबह-सुबह नीम खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है?

On: March 23, 2026 8:58 AM
Follow Us:
Neem Ke Patte-
---Advertisement---

Neem Ke Patte-Benefits Of Eating Neem Leaves: नीम सिर्फ एक पौधा नहीं है, बल्कि यह एक आयुर्वेदिक औषधि है. इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है. हालांकि, इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, जिसके चलते कई लोग इसके पत्ते खाना पसंद नहीं करते हैं. मगर एक्सपर्ट्स इसे खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. कई रिसर्च में बताया गया है नीम का असर बच्चों के दिमाग और शरीर पर अलग तरीके से पड़ सकता है. ऐसे में जरूरी है यह जानना कि इसके क्या फायदे हैं और इसे सही मात्रा में कैसे खाया जाता है.

सुबह-सुबह नीम खाने के फायदे क्या हैं?
शरीर को डिटॉक्स करना- नीम के पत्ते शरीर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को साफ करते हैं और पेट को साफ करते हैं.
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार- नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर की रोइम्युनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं. इसलिए एक्सपर्ट इसका रोजाना सेवन करने की सलाह देते हैं.
स्किन के लिए फायदेमंद- मुंहासे, दाग-धब्बे और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याओं में नीम काफी असरदार माना जाता है. अंदर से शरीर साफ होने पर स्किन भी हेल्दी दिखती है.

ब्लड शुगर कंट्रोल करना- कुछ शोध बताते हैं कि नीम का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिल सकता है.

बच्चों के दिमाग पर नीम का असर- एक्सपर्ट्स के अनुसार, नीम में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में बैक्टीरिया और संक्रमण को कम करते हैं, जिससे बच्चों का ओवरऑल हेल्थ बेहतर होता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि बच्चे के लिए नीम के पत्ते बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं. ये दिमाग को मजबूत करने का काम करते हैं. अगर आपके बच्चे का दिमाग कमजोर है तो उन्हें नीम के पत्ते खिलाने चाहिए, क्योंकि नीम शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करता है.

कैसे खिलाएं?
नीम के पत्ते 10 किलो के बच्चे को 1 खिलाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से फायदा दोगुना बढ़ जाता है. इसी तरह अगर आपका बच्चा 20 किलो का है तो उसे सिर्फ 2 नीम के पत्ते खिलाना बेहतर माना जाता है. नीम के पत्ते सुबह चबाकर खाने होंगे, ताकि फायदे आसानी से मिल सकें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!