अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खापों के सहयोग से युवा नशे से हो सकता है मुक्त : Nayab Singh Saini

On: April 26, 2025 7:52 AM
Follow Us:
Nayab Singh Saini
---Advertisement---

जींद। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini  ने कहा कि खापों का हमारे समाज में विशेष प्रभाव रहा है। युवा खापों से संस्कार सीखते रहे हैं, इसीलिए खाप युवाओं को नशे से मुक्ति में अहम योगदान दे सकती हैं। यह एक ऐसा गंभीर विषय है, जिसके पूरे समाज पर दुष्प्रभाव आ रहे हैं। नशे के खात्मे के लिए उनसे व सरकार से खापें जितना भी सहयोग चाहेंगी, वह दिया जाएगा।

अधिकारी जनता की समस्याओं का स्वत: संज्ञान लेते हुए शीघ्रता से करें समाधान : Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री जींद में साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में हरियाणा के खाप प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे थे। Nayab Singh Saini ने कहा कि खाप प्रतिनिधि एक मुहिम चलाएं और युवाओं को नशे से दूर रखें और नशामुक्त हरियाणा बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन यात्रा एक जागरूकता का प्रयास है, लेकिन इसके पीछे एक बडा उद्देश्य नशे को खत्म करना है।

Nayab Singh Saini हमें अपने युवा को नशे की बुरी लत से बचाना है

मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini  ने कहा कि हमें अपने युवा को नशे की बुरी लत से बचाना है हमने अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ना है ताकि वे खेलों में अधिक से अधिक पदक ला कर हरियाणा का नाम देश और विदेश में रोशन करें। खाप प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें बुलाने तथा मान-सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री के सरल एवं हंसमुख स्वभाव की सराहना की। खाप प्रतिनिधियों ने कई विषयों पर एक-एक करके अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने भी हर बात को ध्यान से सुना और उस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायतों की मांग पर अनेक सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की । इसके साथ ही उन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन खोलने की भी मांग रखी। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक रामकुमार गौतम सहित अन्य खाप प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply