चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि जनता की बातों को ध्यान से सुनना और समय पर उनका निवारण करना हम सभी की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनमानस की समस्याओं पर स्वत: संज्ञान लेंगे तो उनका समाधान भी शीघ्रता से सुनिश्चित हो सकेगा।
मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने हरियाणा की पहली ‘कम्प्लीट स्ट्रीट्स’ का किया पैदल निरीक्षण
मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini बुधवार को गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे । बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर और गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।
बैठक में 19 परिवाद रखे गए, जिसमे से मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने 18 परिवादों का निपटारा करते हुए एक मामले को आगामी बैठक तक लंबित रखने के निर्देश दिए और संबंधित अधिकारियों से आगामी बैठक में स्टेट्स रिपोर्ट लेकर आने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। शहर में स्वच्छता की तरफ़ विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
Nayab Singh Saini ने बैठक से पहले दो मिनट का मौन रख कर जम्मू कश्मीर में एक दिन पहले हुई दुखद आतंकी घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
शहर के विकास में नहीं रहनी चाहिए संसाधनों की कमी Nayab Singh Saini
मुख्यमंत्री ने बैठक में सेक्टर 29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में सी एंड वेस्ट के उठान से संबंधित व डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के संदर्भ में निगमायुक्त को एचकेआरएनएल से अतिरिक मैनपॉवर भर्ती करने के निर्देश देते हुए कहा कि गुरुग्राम को एक सुंदर व स्वच्छ तथा सुव्यवस्थित शहर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में संसाधनों की कमी नही रहनी चाहिए।
बेगमपुर खटोला में सीवर फ्लो की समस्या पर कार्यकारी अभियंता पर कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने बैठक में गांव बेगमपुर खटोला से संबंधित सीवर ओवरफ्लो की शिकायत का निवारण तथा सीवर ओवरफ्लो के लिए दोषी औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई ना करने पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं के निवारण के लिए अपनी कार्यशैली में बदलाव करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को 3 सप्ताह में पूरा कर संबंधित क्षेत्र की अपडेटेड फ़ोटो उनके कार्यालय भिजवाना सुनिश्चित करें।

