अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पंजाब की जनता को आप पर नहीं रहा भरोसा, अब हरियाणा मॉडल की ओर देख रही है : Nayab Singh Saini

On: August 29, 2025 11:59 AM
Follow Us:
Nayab Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा है कि पंजाब की जनता का अब आम आदमी पार्टी की सरकार पर से विश्वास उठ चुका है और वे कल्याणकारी योजनाओं के लिए हरियाणा की ओर उम्मीद से देख रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस की तरह ही चुनावी वादे पूरे करने में विफल रही है।

सरकार गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चल रही है : Nayab Singh Saini

मंत्रिमंडल की बैठक में ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपने संकल्प पत्र का एक और वादा पूरा किया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।

उन्होंने पंजाब की ‘आप’ सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि चुनावों में महिलाओं से किए गए वादे अब तक अधूरे हैं, जबकि हरियाणा में चुनाव दूर होने के बावजूद वादे लगातार पूरे किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि जो कहा, वह किया, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की गारंटी ‘चीनी सामान’ जैसी है, जिसकी कोई गारंटी नहीं होती।” सैनी ने कांग्रेस और ‘आप’ पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों एक ही थाली के हैं और जनता उन पर भरोसा नहीं करती।

Nayab Singh Saini हरियाणा में एमएसपी पर सभी फसलें खरीदी जा रही हैं

उन्होंने पंजाब की जनता को याद दिलाया कि हरियाणा में एमएसपी पर सभी फसलें खरीदी जा रही हैं और आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है, जबकि पंजाब में ऐसी कोई सुविधा नहीं है। मुख्यमंत्री ने पंजाब में आई बाढ़ पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि हरियाणा सरकार मानवता के नाते हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर राहत सामग्री, बचाव दल और चिकित्सा सहायता भेजने की पेशकश की है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!