चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा है कि राज्य सरकार की नीति हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक सरकारी कॉलेज स्थापित करने की है, ताकि बेटियों को उच्च शिक्षा में सहयोग मिल सके। मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान एक विधायक द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
हरियाणा में केवल कानून की चलेगी हुकूमत: Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच के कारण ही यह रोडमैप तैयार किया गया, जिससे आज राज्यभर के छात्रों को फायदा मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि पलवल जिले के जनाैली गांव के पास पहले से ही सात सरकारी कॉलेज संचालित हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनाैली से सिर्फ 6 किमी दूर स्थित सरकारी कॉलेज, पलवल में 560 लड़कों और 733 लड़कियों समेत कुल 1,293 छात्र नामांकित हैं।
Nayab Singh Saini पलवल जिले के जनाैली गांव के पास पहले से ही सात सरकारी कॉलेज संचालित हैं
इसके अलावा, जनाैली से 15 किमी दूर स्थित सरकारी गर्ल्स कॉलेज, मंडकोला में 339 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पलवल जिले के जनाैली गांव में वर्ष 2015 से डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (DIET) भी संचालित है।

