अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एक ही दिन में भाजपा की सभी 27 जिला कार्यकारिणी घोषित, मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

On: July 10, 2025 11:51 AM
Follow Us:
Nayab Singh Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने एक ही दिन में बुधवार को हरियाणा के सभी जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा कर सूची जारी कर दी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा सहित तमाम बड़े नेताओं ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है और विश्वास जताया है कि कार्यकर्ताओं के दम पर संगठन का और अधिक विस्तार होगा।

बाबा लक्खी शाह बंजारा की जयंती आज, हरियाणा CM Nayab Singh Saini ने किया नमन

 

मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini , प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी और देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है, इसलिए समर्पण और निष्ठा भाव से अधिक से अधिक परिश्रम करें।

मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। Nayab Singh Saini  ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी भाजपा पदाधिकारी प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आधार बनाकर पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएंगे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता संगठन को नई मजबूती प्रदान करते हुए विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि नई और ऊर्जावान टीम भाजपा को और अधिक मजबूत करने का काम करेगी। डा. पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक मेहनत करें और निष्ठा व समर्पण भाव से मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सभी नवनियुक्त Nayab Singh Saini 

पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ, मंडल, शक्ति केंद्र और जिला स्तर के कार्यक्रमों को पार्टी की योजना के अनुसार पूरा करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जो न केवल जनता की समस्याओं के समाधान में अग्रणी रहते हैं, अपितु सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का सेतु भी बनते हैं।

बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयासों से ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। बड़ौली ने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम सभी केंद्र की मोदी और प्रदेश की नायब सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाएं।

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि नई और ऊर्जावान टीम से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी टीम भावना से काम करते हुए बूथ स्तर तक भाजपा को और अधिक मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से मिलने वाले हर कार्य को निष्ठा व समर्पण भाव से पूर्ण करे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!