चंडीगढ़: दशकों से चली आ रही तनातनी के बीच हरियाणा और पंजाब के रिश्तों में नयी मिठास घोलने की पहल हुई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Saini और विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मंगलवार को पंजाब विधानसभा पहुंचे और बजट सत्र की कार्यवाही देखी।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत : Nayab Saini
इस दौरे की पूर्व में कोई आधिकारिक सूचना नहीं थी, जिससे यह और खास बन गया। हरियाणा के दोनों शीर्ष नेताओं के अचानक पहुंचने पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सदन में मौजूद मुख्यमंत्री भगवंत मान, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपाकर अभिनंदन किया।
Nayab Saini और स्पीकर कल्याण ने करीब 20 मिनट तक सदन की कार्यवाही देखी। इसके बाद वे स्पीकर चैंबर गए, जहां उन्होंने पंजाब के वरिष्ठ मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा से मुलाकात की। इस अनौपचारिक चर्चा में हरियाणा और पंजाब के सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों पर बातचीत हुई।
Nayab Saini यह दौरा दोनों राज्यों के बीच नए संवाद की शुरुआत माना जा रहा
गौर हो कि हरियाणा और पंजाब के बीच एसवाईएल नहर, हिंदी भाषी क्षेत्र और चंडीगढ़ जैसे मुद्दों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। हरियाणा चंडीगढ़ में नयी विधानसभा भवन बना रहा है, जिसका पंजाब विरोध कर रहा है। वहीं, एसवाईएल विवाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Saini और स्पीकर का यह दौरा दोनों राज्यों के बीच नए संवाद की शुरुआत माना जा रहा है।
दोनों राज्यों के लिए खास दिन
हरियाणा विधानसभा में इस समय बजट सत्र का मध्यावधि अवकाश चल रहा है और बुधवार से दूसरा चरण शुरू होगा। वहीं, पंजाब सरकार भी बुधवार को अपना बजट पेश करने जा रही है। ऐसे में हरियाणा के शीर्ष नेताओं का पंजाब विधानसभा जाना राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।