कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री Nayab saini ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। सीएम के निशाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रहे। Nayab saini ने कहा कि राहुल गांधी जब पिछले दिनों यहां आए थे तो कह रहे थे कि तीन प्रकार के घोड़े होते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी तो पांडवों के समय में शुरू हो गया था।
CM Nayab Saini पहुंचे कुरुक्षेत्र: अहिल्या भाई होल्कर जयंती समारोह में शामिल, बसों की कमी से यात्री हुए परेशान
Nayab saini ने कहा कि ये दोनों बाते कहने का भाव यह है कि राहुल गांधी के मन में जो आता है, वह बोल देते हैं। ये बात उन्होंने उस समय कही कि जब वे यहां 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विभिन्न संस्थाओं के साथ आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
पत्रकारों ने नायब सिंह सैनी से एक सवाल करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में हुए चुनाव पर राहुल गांधी फिकसिंग और धांधली इत्यादि होने के आरोप लगा रहे हैं।
Nayab saini ने तुरन्त कहा कि कांग्रेस इस समय फस्ट्रेशन में चल रही है। कांग्रेस का कार्यक्रम (जिसको उन्होंने क्रियाक्रम) कहते हुए कहा कि जब-जब कांग्रेस सत्ता में रही तो कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस के नेता केवल अपने बारे में सोचते रहे और अपने लिए ही सुविधाएं जुटाते रहें।
Nayab saini कांग्रेस इस समय फस्ट्रेशन में चल रही
गरीब के बारे में कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा। जरूरतमंदों के लिए कांग्रेस ने कोई योजना नहीं बनाई। अब तो कांग्रेस की स्थिति आए दिन खराब होती जा रही है और कांग्रेस ष्जीराष्े की तरफ चल रही है। साथ ही उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी जी पूरे देश के प्रत्येक व्यक्ति के हित में लगातार काम कर रहे हैं और देश को विकास की ओर ले जा रहे हैं और वे देश के हर वर्ग को सुविधाएं दिए जाने के लिए नॉन स्टॉप काम करते हुए देश को विकसित भारत बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं।

