अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Navy के लिए 26 राफेल खरीदने के सौदे पर मुहर

On: April 29, 2025 10:06 AM
Follow Us:
Navy
---Advertisement---

नयी दिल्ली: भारतीय Navy के लिए फ्रांस से 26 राफेल-मरीन लड़ाकू विमान खरीदे जाएंगे। इसके लिए भारत और फ्रांस ने सोमवार को करीब 64,000 करोड़ रुपये के अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस समझौते में राफेल विमान के ढांचे के लिए उत्पादन सुविधा स्थापित करने के साथ-साथ भारत में विमान के इंजन, सेंसर और हथियारों के रखरखाव, मरम्मत, ओवरहालिंग सुविधाओं की स्थापना का प्रावधान है।

Navy ने अरब सागर में जंगी जहाज से किया मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण

बयान में कहा गया कि इस समझौते से भारत में स्वदेशी हथियारों के एकीकरण के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में भी मदद मिलेगी। इन विमानों की आपूर्ति 2030 तक पूरी हो जाएगी। इसके चालक दल को फ्रांस और भारत में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा खरीद को मंजूरी दिए जाने के तीन सप्ताह बाद इस बड़े सौदे पर मुहर लगी। इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना को राफेल विमानों के निर्माता दसॉ एविएशन से हथियार प्रणाली और कलपुर्जे सहित संबंधित सहायक उपकरण भी मिलेंगे।

Navy मंजूरी दिए जाने के तीन सप्ताह बाद इस बड़े सौदे पर मुहर लगी

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन विमानों के शामिल होने से भारतीय Navy के विमानवाहक पोतों की मारक क्षमता में काफी वृद्धि होगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नू ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!