अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Navratri Vrat 2026-नवरात्र व्रत के दौरान बनता है गैस तो करें ये काम, जानें

On: March 20, 2026 11:45 AM
Follow Us:
how-to-reduce-gas
---Advertisement---

Navratri Vrat : आज से नवरात्रि शुरू हो चुकी है. इस दौरान व्रत रखे जाएंगे और पूजा की जाएगी. व्रत रखना शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई लोगों को व्रत के दौरान या उसके बाद गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. लंबे समय तक खाली पेट रहने, गलत चीजें खाने या एक साथ ज्यादा खाने से यह परेशानी बढ़ जाती है. अगर आप भी सिर्फ इसलिए व्रत नहीं रखते क्योंकि आपके गैस बनने लग जाती है तो थोड़ा रुकिए क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे हैक्स साझा कर रहे हैं जिनकी मदद से पेट को हल्का और आरामदायक रख सकते हैं. साथ ही, गैस की समस्या से भी बच सकते हैं.

व्रत में गैस बनने के लक्षण
पेट में दर्द रहना
खट्टी डकार आना
ज्यादा लेटने की इच्छा होना
गैस बनना
भूख ना लगना

यहां जानिए 4 आसान नियम
व्रत के वक्त्त हल्का भोजन- व्रत के दौरान या बाद में कुछ भारी खाने से बचें. अचानक भारी और तला-भुना खाना खाने से गैस की समस्या हो सकती है. लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद पाचन तंत्र थोड़ा धीमा हो जाता है.

क्या करें?
व्रत खोलते समय फल, दही या हल्की खिचड़ी लें और तली हुई चीजों से बचें.

खाली पेट ज्यादा चाय या कॉफी ना लें- कई लोग व्रत के दौरान बार-बार चाय या कॉफी पीते हैं, जिससे पेट में एसिडिटी और गैस बनती है.

क्या करें?
चाय-कॉफी कम पिएं और इसके बजाय नारियल पानी, छाछ या नींबू पानी लें.

लगातार पानी पिएं- व्रत के दौरान कई बार लोग पानी कम पीते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन और गैस की समस्या बढ़ जाती है.

क्या करें?
दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें और गुनगुना पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है. हालांकि, आपको बहुत ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए.

गैस बनाने वाली चीजों से दूरी बनाएं- कुछ फूड्स जैसे साबूदाना वड़ा, तले आलू, ज्यादा मसालेदार खाना गैस की समस्या को बढ़ा सकते हैं.

क्या करें?
आप व्रत में उबले आलू, मूंगफली और दही जैसे हल्के चीजें शामिल करें. ज्यादा मिर्च-मसाले से बचें, ताकि गैस बनने से बच जाएं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!