अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नेहरू ने देश हित की कीमत पर की थी सिंधु जल संधि: Narendra Modi

On: August 20, 2025 10:43 AM
Follow Us:
Narendra Modi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Narendra Modi ने सिंधु जल संधि करने के लिए देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्होंने देश हित की कीमत पर पाकिस्तान को सिंधु का पानी दिया था।

PM Narendra Modi ने हरियाणा को दी सड़कों समेत 2,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Narendra Modi ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल की बैठक में कहा कि श्री नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल को विश्वास में लिए बिना इस संधि पर पाकिस्तान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। उन्होंने कहा कि देश हित की कीमत पर यह संधि की गयी और सिंधु का जल पाकिस्तान को दे दिया गया। श्री नेहरू ने अपनी छवि चमकाई और 80 फीसदी से ज्यादा पानी को पाकिस्तान को इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पिछली सरकारों के ‘पापों’ को साफ करने में जुटी है।

श्री मोदी ने बैठक में सभी सांसदों से राजग के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन को विजयी बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने विपक्षी दलों से भी श्री राधाकृष्णन का समर्थन करने की अपील की।

Narendra Modi ने बैठक में सभी सांसदों से राजग के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन को विजयी बनाने का अनुरोध किया

गौरतलब है कि एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी एक्स पर सिलसिलेवार एक के बाद एक पोस्ट कर सिंधु जल समझौते पर श्री नेहरू को देश हित को दरकिनार कर समझौता करने पर दोषी ठहराया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!