नई दिल्ली। Nalin Kohli कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं और ये घटना पीएम मोदी के लिए एक संदेश है। वाड्रा के इस विवादित बयान के बाद से सियासत तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Nalin Kohli ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा तुरंत देश में माफी मांगें।
India vs Bangladesh Live Score Updates: Champions Trophy 2025 Clash at Dubai International Stadium, February 20, 2025
बुधवार को न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान भाजपा प्रवक्ता Nalin Kohli ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा का बयान पूरी तरह से निंदनीय है। वह किस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिस भाषा का वो इस्तेमाल कर रहे हैं, कहीं न कहीं, वहीं भाषा आतंकियों से सुनने को मिलती है।
Nalin Kohli ने कहा कि पहलगाम आतंकी घटना को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मार डाला। प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब की अपनी यात्रा को बीच में ही छोड़ दिया और भारत वापस आए और हवाई अड्डे से ही उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली। देश के गृह मंत्री अमित शाह तुरंत घाटी पहुंचे। वहां पीड़ित परिवारों से मिले।
Nalin Kohli रॉबर्ट वाड्रा इस तरह का बयान देकर केवल गंदे स्तर की राजनीति करने की कोशिश कर रहे
Nalin Kohli ने आगे कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और कहते हैं कि वे सरकार के साथ हैं और दूसरी तरफ रॉबर्ट वाड्रा इस तरह का बयान देकर केवल गंदे स्तर की राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन साथ ही वे ऐसी भाषा बोल रहे हैं, जो हम अक्सर आतंकवादियों से सुनते हैं।
कांग्रेस परिवार को इस बयान पर बताना होगा कि वह वाड्रा के खड़े हैं या नहीं। बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने पहलगाम घटना पर कहा कि मेरी गहरी संवेदनाएं, इस आतंकवादी घटना में मारे गए लोगों के प्रति है।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि हम सबने देखा कि आतंकियों ने किस तरह से पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर मारा। लेकिन, पाकिस्तान को क्लीन चिट देने के लिए रॉबर्ट वाड्रा सोनिया गांधी, राहुल गांधी के इशारे पर मैदान में उतर आए। पाकिस्तान अब इन्हीं के बयानों को आधार बनाकर कहेगा कि इस आतंकी हमले से हमारा कुछ भी लेना देना नहीं है। कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान की स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान परस्त पार्टी बन चुकी है।

