अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Naib Saini ने लेफ्टिनेंट विनय के परिजनों को दी सांत्वना, बोले- सरकार आपके साथ खड़ी है

On: April 24, 2025 12:40 PM
Follow Us:
Naib Saini
---Advertisement---

करनाल: मुख्यमंत्री Naib Saini ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों से बुधवार को बात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री Naib Saini ने वीडियो कॉल पर विनय के दादा हवा सिंह से बात की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री कहा कि दु:ख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार परिवार के साथ खड़ी है और जिन आतंकवादियों ने विनय की हत्या की है। उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।

Chief Minister Naib Saini के विधायकों ने राजस्थान की तर्ज पर मांगे 5-5 करोड़

मुख्यमंत्री Naib Saini ने कहा कि वे पहलगाम में बातचीत कर रहे हैं और करनाल आकर भी परिवार से मिलेंगे। उन्हें पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि जिन परिवारों के साथ ये घटना हुई, उनके साथ केंद्र व प्रदेश की सरकार खड़ी है।

करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने मृतक विनय नरवाल के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के साथ बातचीत की और फोन से मुख्यमंत्री नायब सैनी की सीधी बातचीत कराई। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं और पहलगाम से पूरी अपडेट ले रहे हैं।

Naib Saini विनय नरवाल ने बिना हथियार के भी आतंकवादियों से लड़ाई लड़ी, ऐसे भारत माता के सपूत को शत-शत नमन

उन्होंने बताया कि विनय नरवाल ने बिना हथियार के भी आतंकवादियों से लड़ाई लड़ी, ऐसे भारत माता के सपूत को शत-शत नमन है। विनय के दादा ने बताया कि 16 अप्रैल को विनय की शादी हिमांशी से हुई थी। दोनों शादी के बाद घूमने पहलगाम गए थे। उन्होंने बताया कि परिवार सेक्टर-7 में रहता है और पुश्तैनी घर घरौंडा विधानसभा के गांव भूसली में है। परिवार में उनके अलावा दादी, माता-पिता और छोटी बहन सृष्टि है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!