अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Nagpur में सोनम रघुवंशी जैसा कांड; पति हुआ अपाहिज तो आसिफ से इश्क लड़ा बैठी दिशा, फिर सुला दी मौत की नींद

On: July 8, 2025 9:01 AM
Follow Us:
Nagpur
---Advertisement---

नागपुर। Nagpur के तरुड़ी खुर्द इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक 30 साल की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की जान ले ली। पुलिस ने बताया कि यह खौफनाक कत्ल शुक्रवार को अंजाम दिया गया। मृतक चंद्रसेन रामटेके (38) पिछले एक साल से बिस्तर पर थे और चल-फिर नहीं सकते थे। वह पैरालिसिस से पीड़ित थे।

Nagpur में हिंसा की घटना बेहद चिंताजनक: कांग्रेस

चंद्रसेन की बीमारी के दौरान उनकी पत्नी दिशा का एक 28 साल के शख्स असिफ उर्फ राजाबाबू टायरवाला के साथ इश्क परवान चढ़ा। जब चंद्रसेन को इस रिश्ते का पता चला तो घर में तनाव बढ़ गया। इस बेवफाई ने आखिरकार एक खतरनाक साजिश को जन्म दिया।

लव, अफेयर और खौफनाक कत्ल
Nagpur पुलिस के मुताबिक, दिशा ने अपने प्रेमी असिफ के साथ मिलकर चंद्रसेन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक, चंद्रसेन का मारने के लिए शुक्रवार को दिन चुना गया।

Nagpur  दिशा ने अपने प्रेमी असिफ के साथ मिलकर चंद्रसेन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया

आरोप है कि जब दिशा अपने प्रेमी के साथ अपने पति को मौत के घाट उतारने गई तो उसने चंद्रसेना का हाथ पकड़ा था और उसके प्रेमी आसिफ ने ताकिए से दम घोंट दिया। कत्ल के बाद दिशा ने दावा किया कि चंद्रसेन की मौत बीमारी की वजह से हुई, मगर पोस्टमॉर्टम में उसके दावे झूठे साबित हुए।

जब पुलिस ने दिशा से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वाथोडा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि दिशा और असिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!