अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

स्वास्थ्य सेवा में नवाचार का आह्वान किया Nadda ने

On: March 23, 2025 10:39 AM
Follow Us:
Nadda
---Advertisement---

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश Nadda ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवाचार और सहयोग की भावना को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि चिकित्सा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति स्वास्थ्य सेवा के परिदृश्य में क्रांति ला रही है।

आप-दा वालों को झूठ का इनसाइक्लोपीडिया हैः Nadda

Nadda ने आज यहां दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान – एम्स के 49 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अंतःविषय साझेदारी और आजीवन सीखने की प्रतिबद्धता से ही मौजूदा समय के दबाव वाले स्वास्थ्य मुद्दों का प्रभावी ढंग से समाधान किया जा सकता है।

Nadda ने कहा कि निरंतर सीखने और विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने दिल्ली के एम्स को एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया है, जहां यह 2018 से चिकित्सा श्रेणी में शीर्ष स्थान पर है। उन्होंने कहा कि एम्स ने देश की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपनी क्षमताओं का लगातार विस्तार किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एम्स ने खुद को एआई-संचालित डायग्नोस्टिक्स और रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण में अग्रणी के रूप में स्थापित किया है। यह भारत का पहला चिकित्सा संस्थान है जिसने कई अभूतपूर्व प्रक्रियाएं की हैं, जिसमें दोहरी किडनी प्रत्यारोपण और रीनल ऑटो-ट्रांसप्लांट शामिल हैं।

Nadda चिकित्सा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति स्वास्थ्य सेवा के परिदृश्य में क्रांति ला रही

उन्होंने कहा कि एम्स ने मशीनीकृत सफाई, अपने सफाई कर्मचारियों को अप-स्किलिंग और रीस्किलिंग आदि जैसी पहल करके कायाकल्प पुरस्कारों में लगातार प्रथम रैंक हासिल करने में कामयाबी हासिल की है।

दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न विषयों में कुल 1,886 डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 77 पीएचडी स्कॉलर, 363 डीएम और एमसीएच विशेषज्ञ, 572 एमडी, 76 एमएस, 49 एमडीएस, 74 फेलोशिप, 172 एमएससी, 191 एमबीबीएस और 312 बीएससी शामिल हैं।

एम्स में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए 8 डॉक्टरों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। इसके अलावा 28 छात्रों और डॉक्टरों को पदक और पुस्तक पुरस्कार मिले। नौ को प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किए गये।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!