204 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर को मूसाझाग पुलिस ने किया गिरफ्तार,
तलाशी के दौरान एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागा,
बदायूं।थाना मूसाझाग पुलिस ने करीब 204 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 204 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं उसका साथी उमर अली पुत्र बाबू अंसारी निवासी ग्राम पुरैनी,थाना दातागंज अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इस संबंध में थाना मूसाझाग पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)
