अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें: Murmu

On: March 24, 2025 3:36 PM
Follow Us:
Murmu
---Advertisement---

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी Murmu ने क्षयरोग यानी टी बी को राष्ट्रीय और वैश्विक चुनौती करार देते हुए देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी हितधारकों से एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया है।

वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता ही देश या समाज की प्रतिष्ठा बताती है: Murmu

Murmu ने रविवार को विश्व क्षयरोग दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा,“मैं, विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर जनभागीदारी के माध्यम से जन जागरुकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान की प्रशंसा करती हूं।

 

 

इस वर्ष का विषय ‘हाँ, हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं: प्रतिबद्धता, निवेश, और वितरण’ हमें इस महामारी के खिलाफ एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित करता है।” Murmu ने कहा कि टीबी उन्मूलन एक राष्ट्रीय और वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है। इस संक्रामक रोग ने विश्व में लाखों लोगों को सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित किया है।

Murmu टीबी उन्मूलन एक राष्ट्रीय और वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती 

टीबी की रोकथाम के लिए हमारे सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए गए जागरुकता अभियान से देश में पिछले एक दशक में टीबी के मामलों में बहुत कमी आई है। उन्होंने कहा,“मैं टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के‌ इस असाधारण योगदान की प्रशंसा करती हूं। मैं भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी हितधारकों और भागीदारों को एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह करती हूं।”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!