अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mumbai : शमीम खान द्वारा 13वें टाइफा (TIIFA) अवार्ड 2025 में चीफ गेस्ट डॉ बु अब्दुल्लाह, अर्शी खान, एजाज खान, अमन वर्मा सम्मानित

On: August 17, 2025 5:59 PM
Follow Us:
Mumbai
---Advertisement---

Mumbai ( गिरजा शंकर अग्रवाल) – शमीम खान द्वारा 13वें टाइफा (TIIFA) अवार्ड 2025 का आयोजन Mumbai में एक भव्य कार्यक्रम में हुआ, जहां बॉलीवुड की ढेर सारी सेलेब्रिटीज़ मौजूद रहीं। दुबई के मशहूर बिजनेसमैन डॉ बु अब्दुल्लाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए.

Mumbai : लोकगायक ,अभिनेता सोनू शबनम नहीं रहें

वहीँ बिग बॉस फेम अर्शी खान, ईशान मसीह, सौदागर फेम सीनियर ऎक्टर आनंद बलराज एंडी, अभय सिन्हा, शहजाद खान, एजाज खान, दीपक पराशर, पंकज बेरी, सुनील पाल, दिलीप सेन सहित कई हस्तियों की उपस्थिति रही. एंकरिंग सिमरन आहूजा ने की. राष्ट्रगान के बाद दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस अवसर पर Shamim A Khan का बर्थडे केक काटकर मनाया गया.

आशिकी फेम अनु अग्रवाल, अभिनेत्री अमिता सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। टाइफा (TIIFA) अवार्ड के आयोजक शमीम खान ने कहा कि दुबई के मशहूर बिजनेसमैन डॉ बु अब्दुल्लाह मुख्य अतिथि के रूप में हमारे इस शो में हाजिर हुए, हमारे लिए खुशी की बात है। उनका नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है और उनकी बहुत सारी कंपनिया हैं. उनके अलावा भी जितनी हस्तियां इस प्रोग्राम में आईं हम सब के शुक्रगुजार हैं. टाइफा अवार्ड में हम लीजेंडरी कलाकारों को भी सम्मानित करते हैं और आज के दौर के एक्टर्स को भी और अवार्ड्स मे यह सिलसिला हमने शुरू किया है।

ऐक्टर दीपक पराशर ने आयोजक शमीम खान और जूरी का आभार जताया और कहा कि फिल्म निकाह से मुझे शोहरत मिली. उन्होने निकाह का एक डायलॉग भी सुनाया. उमेश कुमार, साहिल अख्तर को भी सम्मानित किया गया। अर्शी खान ने बताया कि मैं बिग बॉस से जब निकली थी तो सबसे पहला पुरुस्कार टाइफा (TIIFA) अवार्ड शमीम खान ने मुझे दिया था। उन्होंने फिर हमें बुलाया उनका शुक्रिया।

Mumbai दुबई के मशहूर बिजनेसमैन डॉ बु अब्दुल्लाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए

अमन वर्मा ने कहा कि शमीम खान का फंक्शन बहुत ही ग्रैंड होता है और कलाकारों को अवॉर्ड मिलने से गर्व होता है, हौसला मिलता है। सभी अतिथियों ने शमीम खान को उनके जन्मदिन की बधाई दी और इस 13वें अवार्ड के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। एक्टर आनंद बलराज ने बताया कि शमीम खान ने मुम्बई में टाइफा (TIIFA) अवार्ड 2025 को जिस तरह पेश किया है वह बहुत भव्य है और बेमिसाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!