बैंखौफ चार दर्जन से ज्यादा हमलाबरो ने चोरी का इल्जाम लगाते हुए एक परिवार पर तड़के सुबह हमला बोला
मारपीट कर परिवार के आधा दर्जन महिला पुरुषों को किया घायल, घर से हजारों रुपये का सामान लूट कर हुए रफू-चक्कर
हमलावरो का इतने पर भी जब गुस्सा नहीं हुआ शांत, सूचना मिलने पर दिल्ली से पहुंचे परिजनों को घेर कर उनके साथ भी
जमकर की मारपीट, हजारों रुपये की नगदी दिन दहाड़े-लूटी
घर के मुखिया को जबरन बंधक बनाकर ले गए, डायल 112 मौके पर पहुंचकर हमलावरों की चुंगल से युवक को कराया मुक्त
मामले की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे घर के मुखिया को ही पुलिस ने शांति भंग के जुर्म में किया गिरफ्तार, आधा दर्जन लोगों को मुचलको में कराया पाबंद
सहसवान (बदायूं) थाना उघैती के ग्राम खतौरा में सर्राफ लूट कांड का मामला अभी ठंडा नहीं हो पाया था की इसी बीच सीमा क्षेत्र पर स्थित ग्राम भक्तानगला सुरजी के मजरा बरौली सागरपुर के मढैया में सरदारी का मकान है जहां परिवार के अधिकांश पुरुष बाहर दिल्ली मजदूरी करते हैं जानकारी के मुताबिक आरोप है ग्राम के ही ब्रह्मचारी पुत्र पदम सिंह सोमवीर पुत्र गंगा विष्णु वीरेंद्र पुत्र गंगा लहरी,गंगा लहरी पुत्र चंद्रकेश भोले पुत्र ग्राम के ही चार दर्जन से ज्यादा लाठी डंडों से लैस हमलावरों के साथ 19 दिसंबर तड़के सुबह हमला बोल दिया तथा सो रहे परिवार पर लाठी-डंडे एवं घातक असलेह से हमला बोलकर मारपीट प्रारंभ कर दिया जो सामने आया उसे लहू-लुहान कर दिया।
घर की महिलाएं चीखती चिल्लाती रही हमलावर कहते रहे कि तुम लोगों ने हमारे घर से सामान की चोरी की है यह कहते हुए हमलावर घर से महिलाओं के जेवर घरेलू सामान अपने साथ चोरी करके ले गए इसके बावजूद भी जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वह सुरेंद्र को जबरन पक ड़कर बंधक बना कर ले गए मामले की जानकारी तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई पुलिस बीच में पहुंची व मुश्किल हमलावरों के चुंगल से मुक्त कराकर थाना पुलिस ले गई।जहां पुलिस ने उपरोक्त सुरेंद्र को ही थाने की लॉकअप में बंद कर दिया।मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के लिए पीड़ित सुरेंद्र की पुलिस ने थाना पहुंचकर हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस ने उसके प्रार्थना पत्र को नजर अंदाज करते हुए थाने से भगा दिया।

हमलावरों द्धारा किए गए हमले की सैकड़ो लोगों ने मोबाइल से घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया चारों तरफ हमले की आवाज़ ही आवाज़ दिखाई दे रही सरदारी के परिवारजन अपनी सुरक्षा के लिए ग्रामीणों से मदद मांगते नजर आ रहे हैं परंतु अधिकांश ग्रामीणों ने उनकी मदद करने से इनकार कर दिया क्योंकि वह खुद हमलावरों के साथ हमलावर हो गए थे।
घटना के मिले वीडियो के आधार पर लगता है।हमलावरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है|वह बेखौफ होकर एक परिवार पर ताबड़तोड़ घेराबंदी करके लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं।और पीड़ित परिवार सुरक्षा की मांग चीख चीख कर रहा है।मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए नीतू पत्नी सुरेंद्र ने आरोपियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया परंतु पुलिस ने उसके प्रार्थना पत्र को रद्दी के टोकरे में डालकर नीतू को थाने से भगा दिया।पुलिस ने नीतू के प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करना तो दूर घटनास्थल पर पहुंचना भी उचित नहीं समझा बल्कि हमलावरों से साठ-गांठ करके सरदारी पुत्र जसवंत को शांति भंग करने के जुर्म में गिरफ्तार कर एसडीएम सहसवान के न्यायालय में पुलिस अभिरक्षा में पेश किया।जहां मजिस्ट्रेट ने ₹200000 के निजी मुचलकों पर सरदारी को रिहा कर दिया।पुलिस ने चलानी रिपोर्ट में टीकाराम पुत्र जसवंत सुरेंद्र पुत्र जसवंत रामपाल पुत्र टीकाराम भगवान दास पुत्र सरदारी को फरार घोषित करते हुए न्यायालय को रिपोर्ट सौंपी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी(समर इंडिया)

