चंडीगढ़। हरियाणा को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में मिले पुरस्कारों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mohanlal Badoli ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि करनाल को देशभर में 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों में तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया जाना और सोनीपत को एक अन्य श्रेणी में सम्मान मिलना, हरियाणा की स्वच्छता में बढ़ती जागरूकता और भागीदारी का प्रतीक है।
कांग्रेस की नीयत आज भी तानाशाही वाली है : Mohan Lal Badoli
Mohanlal Badoli ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और समस्त नगरीय निकायों की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आने वाले वर्षों में स्वच्छता के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा। यह सम्मान प्रदेश की जनता की सहभागिता और सफाई कर्मचारियों की मेहनत का भी सम्मान है।“
Mohanlal Badoli मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आने वाले वर्षों में स्वच्छता के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा
उन्होंने विशेष रूप से करनाल नगर निगम की महापौर रेणु बाला गुप्ता और सोनीपत के महापौर राजीव जैन व नगर निकाय प्रशासन को भी उनकी भूमिका के लिए सराहा और कहा कि “यह सम्मान हरियाणा की जनता के लिए गर्व का क्षण है। हम सभी मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर हरियाणा के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।”

